दंतेवाड़ा। यात्रियों से भरी पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 20 यात्री घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई गई है। मामला बचेली थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, विश्वकर्मा जंयत्री के अवसर पर एनएमडीसी आकाश नगर घूम कर लौट रहे थे, तभी लोडिंग प्लांट के पास यात्रियों से भरी पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 20 यात्री घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिकअप वाहन कटेकल्याण ब्लाक के टेटम गांव की है। पिकअप में 30 से 35 यात्री सवार थे।



