क्राइमछत्तीसगढ़

CG एक आंख और पैर से दिब्यांग ऑटो चालक ने नशीली गोली खिला कर फार्मेसी की छात्रा से की रेप की कोशिश.. लड़की अस्पताल में भर्ती ,आरोपी गिरफ्तार..

बिलासपुर। फार्मेसी छात्रा को अकेली देखकर ऑटो चालक अपने साथ ले गया। फिर सुनसान जगह पर ले जाकर उसे जबरदस्ती नशीली टेबलेट खिलाया और उसके साथ रेप करने का प्रयास किया। किसी तरह युवती ने दोस्त को घटना की जानकारी दी। फिर युवक ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, पुलिस ने केस दर्ज कर ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस बताती है जांजगीर-चांपा जिले की रहने वाली 21 वर्षीय लड़की बीते 13 सितंबर को तोरवा क्षेत्र में रहने वाली मौसी के घर आई थी। वह शाम को अपनी सहेलियों के साथ घूमने निकली थी। रात करीब 10 बजे वह घूमकर मौसी के घर जा रही थी। तभी तेज बारिश होने पर वह गुरु नानक चौक के पास रूक गई। वहां ऑटो चालक भी था और उसके साथ चार-पांच सवारी भी थे। इस दौरान उसने छात्रा को भी ऑटो में बैठने और घर छोड़ने के लिए बोला।पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी ऑटो चालक का पांच साल पहले एक्सीडेंट हुआ था। इस हादसे में दो सवारियों की मौत हो गई थी। वहीं, ऑटो चालक ने एक आंख और पैर खो दिया। वह आदतन बदमाश है। पूर्व में भी वह बाहर से आने वाले महिला और युवतियों को अकेली देखकर बदमाशी करता रहा है। वह रात में ही ऑटो चलाने निकलता है।

Leave a Reply

Back to top button