जगदलपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने दो दिवसीय बस्तर प्रवास के लिए जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुँचे। यहां जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजनों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। आज मुख्यमंत्री पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित भेंट-मुलाकात युवाओं के साथ कार्यक्रम में युवाओं के साथ संवाद करेंगे।
इस अवसर बस्तर सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचन्द जैन, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम सभापति कविता साहू, अक्षय ऊर्जा अभिकरण के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार, इन्द्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
इसके साथ प्रशासनिक अधिकारियों में कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर विजय दयाराम के., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर संभाग के युवाओं से आज बुधवार 16 अगस्त को भेंट-मुलाकात कर रहे है। कार्यक्रम का आयोजन शासकीय काकतीय पीजी ग्राउंड, धरमपुरा, जगदलपुर में हो रहा है। मुख्यमंत्री इस मौके पर युवाओं से ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ पर चर्चा कर रहे है। बस्तर संभाग के युवाओं में मुख्यमंत्री से मिलने खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में युवाओं से भेंट मुलाकात का आयोजन हो चुका है।
इन आयोजनों में युवाओं ने प्रदेश के विकास के संबंध में अपनी आकांक्षाओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा है। इन भेंट-मुलाकात कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री ने युवा हित में अनेक बड़ी घोषणाएं भी की हैं। इस अवसर पर बस्तर लोकसभा सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, छ.ग. मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम.आर. निषाद, छ.ग. राज्य अक्षय ऊर्जा अभिकरण (क्रेडा) के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार, इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर जगदलपुर सफीरा साहू, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, कमिश्नर बस्तर श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दर राज पी., कलेक्टर विजय दयाराम के. सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित हैं।



