रायपुर: छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े वाटरफॉल ‘मिनी नियाग्रा’ के नाम से विख्यात उफनते वाटरफॉल चित्रकोट में एक नाबालिग लड़की के 90 फीट की ऊंचाई से छलांग कूदने का सनसनी खेज वीडियो सामने आया है। और हैरतंअगेज तरीके से लड़की थोड़ी देर बाद तैरकर खुद ही बाहर निकल गई।
जानकारी के अनुसार बारिश की वजह से चित्रकोट वाटरफॉल बेहद खूबसूरत दिखता है। छत्तीसगढ़ के सबसे बड़ा यह वाटरफॉल ‘मिनी नियाग्रा’ के नाम से विख्यात है ।इसे देखने के लिए हजारों लोग रोज पहुंचते हैं।
छत्तीसगढ़ के बस्तर में स्थित सबसे बड़े वाटरफॉल चित्रकोट वाटरफॉल में एक नाबालिग लड़की कूद गई। लड़की ने 90 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई। फिर तैरकर खुद ही बाहर निकल गई।
मौके पर लोग बचाने के लिए आवाज लगाते रहे, लेकिन वह कूद गई
युवती चित्रकोट गांव के पुजारी पारा की रहने वाली है। मंगलवार अचानक वह वाटरफॉल पहुंची। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की वाटरफॉल के बीच एक चट्टान पर खड़ी है। और जैसे ही वह चट्टान पर खड़ी हो कर कूदने का इरादा करती।वहां मौजूद लोग युवती को आवाज देकर रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इससे पहले कि कोई युवती तक पहुंच पाता देखते ही देखते उफनते वाटरफॉल में वह छलांग लगा देती है। लड़की पानी में कुछ देर तैरती है। फिर करीब 70 फीट पानी के साथ नीचे गिरती है। फिर तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आती है।
पुलिस की पूछताछ में हुआ खुलासा
नाबालिग ने पुलिस को पूछताछ मैं बताया कि वह पेरेंट्स से नाराज थी। वे मोबाइल नहीं देते थे। इसलिए सुसाइड करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि, मेडिकल टेस्ट के बाद नाबालिग को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।



