रायपुर: छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व जीएम अशोक चतुर्वेदी को एसीबी ईओडब्ल्यू की टीम ने गिरफ्तार किया है। आय से अधिक संपत्ति सहित अन्य मामले में फंसे अशोक चतुर्वेदी को एसीबी ईओडब्ल्यू की टीम ने देर रात आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले से गिरफ्तार किया है।चतुर्वेदी पंचायत विभाग के अफसर थे, जो पाठ्य पुस्तक निगम में प्रतिनियुक्ति पर थे।
जानकारी के मुताबिक कई मामलों में आरोपी अशोक चतुर्वेदी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट की भी शरण ली थी, कुछ दिन की राहत के बाद हाईकोर्ट से उनकी अग्रिम जमानत की याचिका खारिज हो गयी थी। जमानत खारिज होने के बाद फरार चल रहे थे। ईओडब्ल्यू एसीबी की टीम ने पतासाजी शुरू की और गुंटूर में लोकेशन मिलने पर यहां से टीम भेजी गई. देर रात करीब एक बजे ईओडब्ल्यू की टीम ने होटल के उस कमरे का दरवाजा खटखटाया, जहां चतुर्वेदी रुके हुए थे. इसके बाद हिरासत में ले लिया.कल उन्हें कोर्ट में पेश किया जायेगा।



