छत्तीसगढ़

CG में आसमान छू रहे सब्जियों के दाम..अदरक 200Kg तो टमाटर 100 के पार पहुँचा..

रायपुर:  छत्तीसगढ़ में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं. इस महंगाई का असर सीधे आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है.10 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर 100 रुपए किलो तक पहुंच गया है. एक तरफ जहां लोग मजबूरी में सब्जी खरीद रहे हैं तो वहीं सब्जी के थोक और चिल्हर व्यापारियों के मुताबिक अभी लोगों को और महंगाई झेलनी होगी.

बता दें कि, बारिश के कारण टमाटर के दाम राजधानी में 100 से 120 रुपए किलो तक टमाटर का रेट पहुंचा है. हरी मिर्च, शिमला मिर्च, करेला, अदरक, धनिया, लहसुन, फूलगोभी के भी दाम रिकार्ड तोड़ रहे हैं.

सब्जी की कीमतें- टमाटर – 80 से 100 रुपए किलो, अदरक – 60 रुपये पाव 240 रुपए किलो, धनिया – 50 रुपये पाव 200 रुपये किलो, गोभी – 100 रुपये किलो, परवल – 80 रुपये किलो, मूंगा – 80 रुपये किलो, भिंडी – 90 रुपये किलो, 20 रुपये किलों में बिकने वाली मूली सीधे 60 रुपये किलो की हो गई है।

Leave a Reply

Back to top button