
रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुकमा के जगरगुंडा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन जवानों की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। बघेल ने शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel
ने @SukmaDist के जगरगुंडा के पास नक्सली हमले में 3 जवानों की शहादत पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए, शहीदों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।
– मुख्यमंत्री ने इस कायराना हरकत की निंदा करते हुए कहा कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा।— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) February 25, 2023
सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने शहीद जवानों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ में एएसआई रामु राम नाग, सहायक आरक्षक कुंजाम जोगा, सैनिक वैंजम भीमा शहीद हुए हैं।



