क्राइमछत्तीसगढ़

CG भाजपा के जिला उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या.. नक्सली घर में घुस कर नेता के कनपटी पर मार दिए गोली..

रायपुर

नारायणपुर के छोटे डोंगर इलाके में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सागर साहू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक घटना शाम की है। सोफे पर बैठे सागर साहू टीवी देख रहे थे। अचानक उनके घर का दरवाजा खुला और करीब 4 से 5 की संख्या में नक्सली उनके घर में घुस आए। वे कुछ समझ पाते, इससे पहले उनकी कनपटी पर बंदूक रखकर गोली मार दी। लहूलुहान सागर साहू को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी। आपको बता दें कि पांच दिन पहले ही बीजापुर जिलेके भाजपा मंडल अध्यक्ष नीलकंठ कक्केम की भी हत्या हुई थी। वे अपनी साली की शादी की तैयारी के सिलसिले में गांव गए थे, जहां नक्सलियों ने कुल्हाड़ी और चाकू से उनकी हत्या कर दी थी। करीब 30 सालों से राजनीति में सक्रिय पूर्व जनपद पंचायत सदस्य नीलकंठ 15 सालों से उसूर मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

Back to top button