
कोरिया
झुमका जल महोत्सव में जाने-माने सिंगर सुखबीर सिंह के परफॉर्मेंस के दौरान दर्शकों ने जमकर कुर्सियां तोड़ीं। इसका कारण सुखबीर के गानों के म्यूजिक सिस्टम में चलने को लेकर फैली एक खबर थी। इधर पुलिस-प्रशासन भी सुखबीर के गानों पर झूम रहा था और दर्शकों को नियंत्रित करने के लिए वहां कोई मौजूद नहीं था। विधायक गुलाब कमरो भी मंच पर थिरेक।
ये हुड़दंग तब शुरू हुआ जब कुछ लोगों ने बताया कि सुखबीर खुद से नहीं गा रहे थे, बल्कि पीछे म्यूजिक सिस्टम में बैकग्राउंड म्यूजिक और सॉन्ग चल रहा था, इसलिए उन्होंने गुस्से में आकर कुर्सियां तोड़नी शुरू की। वहीं कुछ युवाओं को स्टेज के पास जाने के लिए नहीं मिला, तो उन्होंने भी जमकर हुड़दंग मचाया। झुमका जल महोत्सव 2023 का आगाज 17 जनवरी को हुआ था। 18 जनवरी को बॉलीवुड सिंगर सुखबीर सिंह के गानों पर 15 हजार से अधिक लोग झूम उठे। इस बीच भरतपुर-सोनहत के विधायक गुलाब कमरो भी खुद को रोक नहीं पाए और स्टेज पर चढ़कर जोरदार डांस किया। प्रशासनिक अधिकारी सहित दर्शक भी झूमते-गाते और नाचते नजर आए।



