छत्तीसगढ़

CG- दुकान में लगी भीषण आग..लाखों का सामान जलकर खाक..

बलौदाबाजार

पलारी थानाक्षेत्र के ग्राम अमेरा स्थित शुभम टेडर्स नामक दुकान में भीषण आग लग गई. आग लगने से दुकान में रखा लगभग 50 लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर खाक हो गया. घटना देर रात की है.

जानकारी के अनुसार, अमेरा निवासी देवनाथ साहू शुभम ट्रेडर्स के संचालक हैं। वे शाम के 7.45 बजे अपनी दुकान बंद करके घर चले गए। उनका घर उसी परिसर में दुकान के पीछे है। कुछ ही देर बाद उन्हें आसपास के लोगों का फोन आया कि उनकी दुकान में आग लग गई है। वे तुरंत वापस लौटे। शटर बंद होने के कारण आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। लोगों की मदद से उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग ने भीषण रूप धारण कर लिया था। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।फायर ब्रिगेड की टीम ने 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक सारा सामान जलकर खाक हो चुका था. पलारी पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी है.

Back to top button