छत्तीसगढ़

विधायक संतराम नेताम छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए उपाध्यक्ष होंगे.. विधान सभा में नामांकन जमा,नेताम का निर्विरोध निर्वाचन तय..

रायपुर

 बस्तर के केशकाल से दूसरी बार के विधायक संतराम नेताम छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए उपाध्यक्ष होंगे। मंगलवार शाम हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में उनके नाम के प्रस्ताव पर चर्चा हुई है।नेताम आज बुधवार को नामांकन जमा कर दिए है और  अब 5 जनवरी को डिप्टी स्पीकर का चुनाव होगा।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन देर शाम मुख्यमंत्री निवास में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई।  इससे पहले इस पद पर भानुप्रतापपुर विधायक मनोज कुमार मंडावी थे। 16 अक्टूबर को उनके निधन से यह सीट खाली हो गई। नेताम आज बुधवार को नामांकन जमा कर दिए है और  अब 5 जनवरी को डिप्टी स्पीकर का चुनाव होगा। नेताम का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। आपको बता दें कि मनोज मंडावी के निधन के बाद यह पद खाली था।संतराम नेताम केशकाल विधानसभा क्ष्रेत्र से दूसरी बार विधायक बने हैं। पहली बार उन्होंने 2013 के चुनाव में जीत हासिल की। 2018 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने 48.33% वोट हासिल किया था। इससे पहले वे बड़ेराजपुर जनपद पंचायत के सदस्य के तौर पर जनप्रतिनिधि बन चुके थे।

Back to top button