
रायपुर
एक सप्ताह से लापता बच्ची की लाश एक खुले मैदान में मिली है, जिस हालत में शव मिला है, उसके बाद तरह-तरह की आशंकां सामने आ रही है। मामला विधानसभा थाना इलाके का बताया जा रहा है। बता दें कि 7 दिसंबर की शाम से BSUP कॉलोनी से 8 वर्षीय बालिका दुर्गा यादव अपनी सहेली के साथ खेल रही थी। इसके बाद से गायब हो गई।

जानकारी के अनुसार, बीते बुधवार को बीएसयूपी कॉलोनी से 8 वर्षीय बालिका दुर्गा यादव अपनी सहेली के साथ खेल रही थी। थोड़ी देर बाद जब परिजन घर से निकले और उसे देखने निकले तो वो गायब थी। इसके बाद आसपास के घरों में परिजनों ने काफी तलाश की। तलाशी के बाद बजी जब बालिका नहीं मिली तो परिजनों ने इसकी शिकायत विधानसभा थाने में दर्ज कराई। शिकायत के बाद से ही पुलिस बालिका की तलाश में जुटी हुई थी। लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल रहा था। इसी बीच मंगलवार रात 10 बजे के बीच बीएसयूपी कॉलोनी से लगे एक खाली मैदान में बच्ची का शव मिला. हालांकि पुलिस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जायेगा।



