छत्तीसगढ़

गर्लफ्रेंड के साथ होटल में रुका युवक, सुबह फंदे पर मिली लाश..

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई स्थित सुपेला थाना क्षेत्र के कोहका इलाके के एक OYO होटल में 19 वर्षीय म्यूजिक आर्टिस्ट शादाब शेख की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। युवक अपनी 23 वर्षीय प्रेमिका के साथ होटल में ठहरा था। बुधवार सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला।

प्राथमिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। वहीं मृतक के परिजनों ने प्रेमिका पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ था और इसके बाद युवक की हत्या की गई।

पुलिस के अनुसार दोनों मंगलवार शाम होटल पहुंचे थे। पूछताछ में सामने आया है कि दोनों ने साथ समय बिताया और रात में विवाद हुआ। युवती का कहना है कि वह सो गई थी और इसी दौरान युवक ने फांसी लगा ली। सुबह कमरे से बाहर निकलने के बाद मामले की जानकारी सामने आई।

सूचना मिलने पर सुपेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा।

फिलहाल पुलिस ने आत्महत्या या हत्या की पुष्टि नहीं की है। मामले की जांच जारी है और अंतिम निष्कर्ष जांच एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

Leave a Reply

Back to top button