छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 IAS अधिकारियों के प्रभार बदले..

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरुवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के प्रभार में बड़ा बदलाव करते हुए 5 अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल में सबसे बड़ा बदलाव गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में हुआ है।

सरकार ने संतोष कुमार देवांगन को GPM कलेक्टर पद से हटाकर स्कूल शिक्षा विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया है। उनकी जगह विजय दयाराम के. को जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, हेमंत रमेश नंदनवार (IAS 2020) को महासमुंद जिला पंचायत के CEO पद से हटाकर संचालक, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण के प्रबंध संचालक (MD) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

वहीं सुमित अग्रवाल (IAS 2021) को दुर्ग नगर निगम आयुक्त से स्थानांतरित कर छत्तीसगढ़ राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) बनाया गया है। इस नियुक्ति के साथ रिमिजियस एक्का को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।

इसके अलावा अनुपमा आनंद (IAS 2023) को सरायपाली (महासमुंद) के SDM पद से पदोन्नत कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), जिला पंचायत महासमुंद नियुक्त किया गया है।

राज्य सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को शासन-प्रशासन में कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Back to top button