छत्तीसगढ़

चोरी की आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार, तीन पुलिसकर्मी निलंबित..

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस हिरासत से चोरी की आरोपी महिला के फरार होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले में ड्यूटी के दौरान लापरवाही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक (SP) ने तीन आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, चोरी के मामले में गिरफ्तार रेखा सोरी को पूछताछ के लिए कोतवाली थाना लाया गया था। इसी दौरान वह पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गई। घटना के बाद पुलिस विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की।

एसपी के निर्देश पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में आरक्षक शिव कुमार ध्रुव, पूर्णिमा ठाकुर और उमेश निषाद को निलंबित कर दिया गया है।

एडिशनल एसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि फरार महिला आरोपी के खिलाफ अलग से मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला की तलाश लगातार जारी है तथा मामले में आगे की जांच भी की जा रही है।

Leave a Reply

Back to top button