छत्तीसगढ़

CG- अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार..2 लोगों की मौत, 4 लोग घायल..

मनेंद्रगढ़

सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, वहीं 4 लोग घायल हैं, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई. इसके बाद कार में आग लग गई. तभी एक राहगीर ने फेसबुक लाइव कर लोगों से मदद की गुहार लगाई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.

जानकारी के अनुसार,  राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 में मनेंद्रगढ़ अंबिकापुर मार्ग पर देर रात सूरजपुर से एक कार में सवार लोग कोतमा की ओर आ रहे थे. तभी बेलबहरा के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई. इसके बाद कार में आग लग गई. इस दौरान सड़क से गुजर रहे लोगों ने किसी तरह कार में सवार लोगों को बाहर निकाला. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार में सवार लोगों को बाहर निकाला. कार में 6 लोग सवार थे, जिसमें से दो लोगों की मौत हो गई है. वहीं 4 लोग घायल हैं, जिसे जिला अस्पताल बैकुंठपुर भर्ती कराया गया है.

Back to top button