छत्तीसगढ़

CG- खदान धंसने से 5 मजदूरों की मौत..कई लोग घायल, रेस्क्यू जारी..

रायपुर

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक खदान धसने से कई मजदूर फंस गए। वहीँ पांच मजदूरों के मौत हो गई है। घटना जगदलपुर से 11 किलोमीटर दूर मालगांव की है।

जानकारी के अनुसार, मालगांव में मुरुम एक खदान है। यहां पर कई ग्रामीण काम करते है। काम के दौरान अचानक खदान धंस गई। इस घटना कि जानकारी जैसे ही जगदलपुर पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू जारी किया गया। कई घायलों को निकालकर अस्पताल भेजा गया है।वहीं कुछ और लोग फंसे हुए हैं,जिन्हें एनडीआरएफ की टीम की मदद से निकालने का काम जारी है।

Back to top button