छत्तीसगढ़

मुझसे दूर रहना, मैं नशे में हूं..लिखे वाहन से हुई मोबाईल पर्स छीनने वाले दो लुटेरों की पहचान.. आरोपी गिरफ्तार..

रायपुर

मोबाईल पर्स छीनने वाले दो लुटेरों को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन शातिर लुटेरों को पुलिस ने उनकी गाड़ी के मडगार्ड पर लिखे शब्दों के आधार पर पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से पॉंच अलग-अलग वारदातों में लूटे गए मोबाइल व मोटर सायकल भी पुलिस ने जब्त किया है। 10 सितंबर को उरला पुलिस पार्टी टाउन भ्रमण पर थी। तभी मुखबीर सूचना मिली कि दो लड़के जो सिंघानियॉ चौक के पास खड़े है, और लूटपाट किये हुये मोबाईल को बेचने के फिराक में ग्राहक तलाश कर रहे है। उनके मो.सा. में नंबर नहीं है, पीछे मडगार्ड पर ”मुझसे दूर रहो, मैं नशे में हूँ” लिखा हुआ है।

इस सूचना के आधार पर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। लड़कों से बात करने के लिये जैसे ही पुलिस उनकी ओर बढ़ी ,दो लड़के उसी मोटर सायकल में भाग खडे़ हुये। उनको भागता देख पुलिस ने उनका पीछा किया और आखिरकार सरोरा चौक के पास उन्हें पकड़ लिया गया। थाना लाकर उनसे पूछताछ की गई। आरोपियों ने लूट की घटना करना कबूल किया। आरोपियों से पॉंच अलग-अलग वारदातों में लूटा गया मोबाईल एवं एक मोटर सायकल जब्त कर धारा 41(1$4) जॉफौ/379,34 भादवि के तहत् जुर्म दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Back to top button