छत्तीसगढ़

आईपीएस विजय अग्रवाल ने संभाली जांजगीर जिले की कमान … बोले नागरिकों को ना हो किसी भी प्रकार से परेशानी..बेहतर पुलिसिंग और अपराधों पर लगाम लगाना पहली प्राथमिकता..

जांजगीर 

आईपीएस  विजय अग्रवाल ने जांजगीर पुलिस अधीक्षक की कमान संभाल ली है। थाने और चौकियों में लोगों की समस्याओं को सुनी जाए । उनकी शिकायतों को संवेदनशीलता व गंभीरता से लिया जाए । कोई भी फरियादी वहां से मायूस न लौटे जो काम थाना चौकी स्तर का है उसके लिए लोगों को एसडीओपी व एसपी कार्यालय का चक्कर काटना मत पड़े।

उन्होंने कहा कि बेहतर पुलिसिंग की ओर ध्यान दिया जाएगा। यह केवल एसपी के ही प्रयास से संभव नहीं है एक आरक्षक से लेकर एसपी तक अगर खुद को इसके लिए तैयार रखते हैं तभी बेहतर पुलिसिंग संभव है। इसके लिए हमें आमजन का सहयोग भी जरूरी है । बेहतर काम करने वाले पुलिस कर्मचारियों को इनाम और खराब काम करने वालों को सजा मिलेगी। साइबर क्राइम रोकने भी अमले को चुस्त किया जाएगा। हाइवे पेट्रोलिंग और पुलिस गश्त को चुस्त किया जाएगा। इस पर सतत निगरानी रखी जाएगी। लंबित मामलों के निराकरण पर भी जोर दिया जाएगा। एसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि पूर्व पदस्थापना के दौरान उनकी भूमिका अलग थी मगर जिले व क्षेत्र के पुराने अनुभव का लाभ मिलेगा। उन्होंने जिलेवासियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका सहयोग भी मिलता है और अच्छे काम के लिए वे पुलिस को प्रोत्साहित भी करते हैं। समय के साथ कई तरह के अपराध हो रहे हैं इन पर नियंत्रण की चुनौती तो है मगर इस चुनौती को स्वीकार कर हम अपराध नियंत्रण की दिशा में पूरी मेहनत से काम करेंगे। एसपी विजय अग्रवाल इसके पूर्व जशपुर में एसपी रहे। जबकि वर्ष 2005 में जांजगीर में डीएसपी और उसके बाद एडिसनल एसपी के पद पर भी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन कर चुके हैं। एसपी विजय अग्रवाल के द्वारा पदभार संभालते ही उनसे मिलकर जनप्रतिनिधि, आमजन, व्यापारी व समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों ने बधाई दी।

जांजगीर एसपी बनने से पहले IPS विजय अग्रवाल जशपुर के पुलिस कप्तान थे। बतौर एसपी अपनी पहली पोस्टिंग में विजय अग्रवाल ने जशपुर में कई संवेदनशील मसलों को बहुत अच्छे तरीके से कंट्रोेल किया था। जशपुर जिले में लायन ऑर्डर सम्हलने और  बेहतर काम का  किया गया था जिसके एन्टेलिजेंस रिपोर्ट के तहत सरकार ने जांजगीर जैसे बड़े जिले की  पुलिस कप्तानी  विजय अग्रवाल को सौपी  है।

 

 

Back to top button