क्राइमछत्तीसगढ़

CG: विधायक प्रतिनिधि का विवाहिता से प्रेम संबंध..पति ने छोड़ा तो महिला थाने में रिपोर्ट, रेप की एफआईआर दर्ज, आरोपी फरार..

जांजगीर चाम्पा
जांजगीर-चांपा में सरपंच पति और एक विधायक के प्रतिनिधि को विवाहिता से प्रेम संबंध बनाने के कारण पति ने महिला को छोड़ दिया। इसके बाद महिला अपने मायके पहुंची और विधायक के प्रतिनिधि के खिलाफ थाने में दुष्कर्म की दर्ज करा दी। एफआईआर दर्ज होने के बाद से अब नेताजी फरार हैं। पुलिस तलाश कर रही है।

मिली के जानकारी के अनुसार डभरा क्षेत्र के रामभांठा निवासी ताराचंद साहू एक विधायक के प्रतिनिधि हैं। शादीशुदा होने के बावजूद ताराचंद का एक युवती से प्रेम संबंध हो गया। महिला ने पुलिस को बताया कि 2014 से उसके और ताराचंद के बीच संबंध थे। इसके बाद साल 2022 में उसकी शादी रायगढ़ हो गई, लेकिन ताराचंद जी नहीं माने। आरोप है कि वहां भी वह महिला से संपर्क बनाए हुए थे। मामला तब बिगड़ा जब महिला के पति को इसका पता चला।

पीड़ित महिला का कहना है कि उसके और ताराचंद के बीच संबंधों की बात सामने आने पर पति ने उसे छोड़ दिया। इसके बाद वह अपने गांव आकर रहने लगी। यह भी आरोप लगाया कि ताराचंद ने उससे दुष्कर्म करता रहा। शादी के बाद भी धमकी देकर संबंध बनाए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी ताराचंद के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और धमकी देने में गैर जमानतीय धारा 506 में मामला दर्ज कर लिया है।

Back to top button