छत्तीसगढ़

स्कूल जा रही शिक्षिकाओं को ट्रक ने रौंदा, एक की मौके पर मौत, दूसरी गंभीर..

बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर-रामानुजगंज मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिला शिक्षिकाएं ट्रक की चपेट में आ गईं। इस हादसे में एक शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, दोनों शिक्षिकाएं स्कूटी से अपने विद्यालय करमडीहा स्कूल जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि एक शिक्षिका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी शिक्षिका, रजनी केवट, गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तुरंत वाड्रफनगर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

मृतक और घायल दोनों ही शिक्षिकाएं करमडीहा स्कूल में पदस्थ थीं। घटना की सूचना मिलते ही स्कूल स्टाफ और परिजनों में शोक की लहर फैल गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Back to top button