मेष राशि- आज सफलता का आधार आपका प्रयास और परिश्रम होगा। आपको व्यापार संबंधी मामलों में काफी भाग दौड़ करनी पड़ेगी। आपका समय भी आज कोई विशेष प्रबंध करने में व्यतीत होगा। पड़ोसियों के बर्ताव से आज आपको कुछ परेशानी हो सकती है। आज कुछ बातों को लेकर आपका नजरिया बदल सकता है, लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है यह आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा।
वृष राशि- आज का दिन आपके रुके हुए कार्यों को पूरा करने वाला रहेगा। आपके नौकरी और कार्यक्षेत्र के सहयोगी के साथ ही विरोधियों से भी सतर्क रहना होगा। जीवनसाथी से आज आपको सहयोग मिलेगा, आपके बीच प्रेम और सद्भाव बना रहेगा। आपके भाई की सलाह व्यापार के लिए फ़ायदेमंद साबित होगी। छात्रों को आज अपने ज्ञान में वृद्धि के लिए शिक्षा पर फोकस करना होगा क्योंकि मानसिक भटकाव बना रह सकता है।
मिथुन राशि- आज आप दिन की शुरुआत से ही सक्रिय रहेंगे और आपके दिमाग में पूरे दिन की कार्ययोजना चलती रहेगी। आप सुबह यह सोच कर उठेंगे कि आपको अपने सारे काम निपटाने हैं इसलिए आज का दिन विशेष भाग दौड़ वाला रहेगा। आज के दिन आप कुछ पुराने रुके हुए कार्यों को भी पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे। कुछ घरेलू जरूरत की चीजों की खरीदारी भी करेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति भी आपको ध्यान देने की जरूरत है।
कर्क राशि- आपका दिन आज सुखद और आनंददायक रहेगा। आपको आज परिश्रम के साथ ही भाग्य का भी पूरा लाभ मिलेगा। आपका कोई संपत्ति या जमीन जायदाद से जुड़ा मामला चल रहा है तो आज इसमें आपको सफलता मिलेगी। जो लोग प्रॉपर्टी में निवेश करना चाह रहे हैं या प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करते हैं उनको आज अच्छी डील मिलने वाली है जिससे मन प्रसन्न हो जाएगा। आपको आज संतान पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होगा और परिवार में मौज-मस्ती का माहौल रहेगा।
सिंह राशि- आज का दिन आपके भाग्य में वृद्धि करने वाला है। आपको आज परिवार के साथ ही कार्यक्षेत्र में अधिकारियों और सहयोगियों से हर तरह की मदद मिलेगी। आज व्यावसायिक स्थान में बदलाव आपके लिए अच्छा साबित होगा। आपको आज सरकारी क्षेत्र के काम में किसी अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से लाभ मिलेगा। सामाजिक सम्मान और प्रतिष्ठा का भी लाभ मिलेगा। आप आज दीर्घकालीन निवेश के द्वारा भी लाभ पा सकेंगे।
कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपको हर तरफ से मदद मिलेगी। आप जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उसमें आज आपको लाभ प्राप्त होगा। परिवार में सभी आपके साथ सहयोग के लिए तैयार रहेंगे। पारिवारिक और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी हो या कार्य व्यवसाय का क्षेत्र आपके लिए सलाह है कि आप आज वाणी को संयमित रखें और जल्दबाजी में कुछ भी कहने से बचें। वाद-विवाद और टकराव से बचें और मन लगाकर अपना काम करें, तो आपके सभी काम समय से पूरे होंगे।
तुला राशि- आज का दिन लाभकारी और सुखद रहेगा। आज आपकी सुख और समृद्धि में वृद्धि होगी। तमाम तरह के शुभ योग आपके दिन को और खास बना रहे हैं। आज ग्रहों की कृपा से आपके प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो रही है। आपका आकर्षण और तेज लोगों को प्रभावित करेगा और आप अपनी बातों और व्यवहार से कठिन और अटके काम को भी करवा पाने में सफल होंगे। किसी क़रीबी दोस्त की मदद और सलाह से भी आज आपको फायदा होगा।
वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ है। आपको आज अपने प्रयास में सफलता मिलेगी जिससे मन आपका प्रसन्न और संतुष्ट रहेगा। किसी विशेषज्ञ की सलाह से भी आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में फायदा मिलेगा। वृश्चिक राशि के जो जातक बिजली के काम से जुड़े हुए हैं उनकी आज विशेष रूप से अच्छी कमाई होने वाली है। वृश्चिक राशि के जातक आज किसी साहसिक कदम से लाभ उठा सकते हैं। मित्रों से सहयोग से भी आपको आज फायदा होगा।
धनु राशि- आपके रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको आज सहयोगियों से पूरा सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के साथ ही आज आपकी जमा पूंजी में भी वृद्धि होगी। आपने पूर्व में जो निवेश किया है उसका लाभ भी आज आपको प्राप्त हो सकता है। सरकारी क्षेत्र के काम में आज आप सफल होंगे। जिन लोगों का कोई कानूनी विवाद चल रहा है उनकी समस्या भी आज सुलझ सकती है।
मकर राशि- आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप आज अपना काम समय पर पूरा करने के लिए तत्पर दिखेंगे लेकिन कुछ न कुछ अचानक आने वाले काम की वजह से आपका सोचा हुआ काम आज अटक सकता है। वैसे आर्थिक मामलों में आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप बेहतर तरीके से धन का प्रबंधन कर पाएंगे। खर्च भी आपके संयमित रहेंगे। बिजनेस में आपको आज सहयोगियों का साथ मिलेगा, आपकी कोई डील अटक रही थी तो आज प्रयास करके देखिए काम बन सकता है।
कुंभ राशि- आपको आज सफलता मिलेगी, कमाई से मन आनंदित होगा। जो लोग नौकरी में बदलाव या नौकरी पाने के लिए प्रयासरत हैं उनको आज सफलता मिलेगी। यश और सम्मान में भी वृद्धि का योग है। शत्रु चिंता का शमन होगा और मजबूत से मजबूत विरोधियों की उपस्थिति में भी अंत में विजय प्राप्त होगी। सफलता मिलने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा और उत्साह में वृद्धि होगी।
मीन राशि- आपको आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगी। लेकिन खर्च आपका बना रहेगा। भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी। जो लोग बिजली के उपकरण से संबंधित काम करते हैं उनकी कमाई में आज विशेष रूप से इजाफा होने वाला है। आपकी कोई दीर्घकालीन चाहत भी आज पूरी होगी। घर में किसी मांगलिक काम की रूपरेखा बनेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और निकट दूरी की यात्रा हो सकती है।