छत्तीसगढ़

सिविल लाइन थाने में सनसनी, युवक ने खुद को किया लहूलुहान..

बिलासपुर। के सिविल लाइन थाना परिसर में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब लॉकअप में बंद एक युवक ने ब्लेड से खुद को घायल कर लिया घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने तत्काल युवक को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे छुट्टी दे दी।

पुलिस के मुताबिक युवक को चाकू रखने के मामले में गिरफ्तार कर लॉकअप में रखा गया था। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी ने पुलिस पर दबाव बनाने और कार्रवाई को प्रभावित करने की मंशा से खुद को ब्लेड से घायल किया।

जानकारी के अनुसार, घटना से कुछ समय पहले लॉकअप में बंद युवक की एक महिला और एक नाबालिग से मुलाकात हुई थी। इसके बाद ही उसने यह कदम उठाया। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस पूरे घटनाक्रम में महिला और नाबालिग की कोई भूमिका थी या नहीं।

फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। लॉकअप के अंदर ब्लेड कैसे पहुंचा, युवक को यह कैसे मिला और घटना के पीछे की वास्तविक वजह क्या है, इसकी जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Back to top button