छत्तीसगढ़

CG: बाप ने नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म..किसी को बताने पर जान से मारने की दी धमकी..

गौरेला

कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बनाया है.जहां 39 साल के आरोपी ब्रजेश कुमार भैना ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म किया. साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी. घटना की शिकायत नाबालिग लड़की के दादा ने गौरेला थाने आकर रिपोर्ट लिखाई कि ब्रजेश अपनी बेटी को साथ सुलाता है और उसके साथ गलत हरकतें करता है. किसी और को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी देता है.

मामला गौरेला थाना क्षेत्र के गुम्माटोला गांव का है. नाबालिग के दादा ने ये भी बताया कि, लड़की अपने ऊपर होते जुल्म को जान से मार दिए जाने के डर से कुछ नहीं कह पाती थी.आरोपी पिता कई बार नाबालिग के साथ मारपीट भी कर चुका है. आरोपी की पत्नी उसे छोड़कर बहुत पहले ही जा चुकी है. घर में अकेले रहने के कारण नाबालिग के ऊपर घिनौनी हरकत होती रही है. इस मामले के आरोपी ब्रजेश भैना को गौरेला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है.

 

Back to top button