छत्तीसगढ़

आज से शुरू CM हेल्पलाइन 1076, एक कॉल पर दर्ज होगी आपकी शिकायत..

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार आज से आम नागरिकों के लिए CM हेल्पलाइन 1076 की शुरुआत करने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट बैठक के बाद इस सेवा का शुभारंभ करेंगे और हेल्पलाइन कॉल सेंटर का भी निरीक्षण करेंगे।

इस हेल्पलाइन के माध्यम से प्रदेश के नागरिक अपनी समस्याओं और शिकायतों को सीधे सरकार तक पहुंचा सकेंगे। सफाई व्यवस्था में लापरवाही, पेंशन संबंधी समस्याएं, पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं करना, सरकारी कर्मचारियों द्वारा रिश्वत मांगना या बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार जैसी शिकायतें आसानी से दर्ज कराई जा सकेंगी।

सरकार ने शिकायत दर्ज कराने के लिए कई विकल्प उपलब्ध कराए हैं। नागरिक टोल-फ्री नंबर 1076, वेब पोर्टल, मोबाइल ऐप और WhatsApp चैटबॉट के जरिए अपनी शिकायत दर्ज कर सकेंगे। साथ ही शिकायत की स्थिति भी ऑनलाइन ट्रैक की जा सकेगी।

राज्य सरकार का उद्देश्य केवल शिकायत दर्ज करना नहीं, बल्कि निर्धारित समय सीमा में उनका गुणवत्तापूर्ण, प्रभावी और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करना है। यह पहल सुशासन और जवाबदेही को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Back to top button