सहारनपुर। (भीम आर्मी) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर यूपी के सहारनपुर के देवबंद में जानलेवा हमला हुआ है. उन्हें बदमाशों ने गोली मारी है. जो तस्वीर सामने आई है, उसमें दिख रहा है कि उन्हें कमर के पास से गोली छूते हुए निकल गई. साथ ही गाड़ी के शीशे भी टूटे हुए दिख रहे हैं.
चंद्रशेखर आजाद को इलाज के लिए तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पूरे मामले की एसएसपी डॉ विपिन टाडा सहारनपुर ने डीजीपी विजय कुमार को फोन पर जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि उनकी स्थिति ठीक है.
भीम आर्मी ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि चंद्रशेखर आजाद को सुरक्षा मिलनी चाहिए है. वहीं घटना पर आरएलडी के स्थानीय विधायक मदन भैया ने बताया कि अभी उनकी हालत खतरे से बाहर है और इलाज चल रहा है.



