
राजनांदगांव
पार्रीनाला दरगाह के नजदीक एक सडक़ हादसे में एक ट्रेलर चालक की मौत हो गई। पार्रीनाला दरगाह के करीब एक खराब ट्रक पहले से खड़ी थी। दुर्ग की दिशा से आ रही एक ट्रेलर ने पीछे से ट्रक को जोरदार ठोकर मार दी। जिससे ट्रेलर चालक की मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रेलर चालक विकास ट्रक की दूरी को भांप नहीं पाया और पीछे से सीधे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रेलर चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचे।पुलिस मामले की जांच कर रही है।



