छत्तीसगढ़

CG- जमीन का कब्जा दिलाने गए नायब तहसीलदार,आरआई, पटवारी पर हमला..9 आरोपी गिरफ्तार, 3 फरार..

कोंडागांव

जमीन पर कब्जा दिलाने गए नायब तहसीलदार, पटवारी और कोटवार पर दूसरे पक्ष के ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने मारपीट कर नायब तहसीलदार माकड़ी, राजस्व निरीक्षक, पटवारी व कोटवार को घायल कर दिया है. पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वही तीन अन्य फरार है।

जानकारी के अनुसार, कोंडागांव थाना क्षेत्र के ग्राम विवला में रहने वाली लक्ष्मी मरकाम की जमीन पर अन्य ग्रामीणों ने कब्जा कर लिया था। जिसका मामला तहसीलदार माकड़ी के यहां चल रहा था। न्यायलय से केस जितने पर माकड़ी नायब तहसीलदार राजकुमार आवड़े, ग्राम पटवारी सबित मरकाम, ग्राम मांझीबोरण्ड पटवारी व ग्राम कोटवार महिला को कब्जा दिलवाने पहुँचे थे। इस दौरान कब्जा करने वाले दूसरे पक्ष के ग्रामीणों ने टीम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। ग्रामीणों ने राजस्व अमलें को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। मारपीट मे जिस महिला लक्ष्मी मरकाम को कब्जा दिलवाने टीम गयी थी वह भी घायल हो गयी। मामलें की शिकायत माकड़ी के आरआई ने कोंडागांव कोतवाली थाने में दर्ज करवाई।

आरोपी गिरफ्तार

आरोपी अनित मरकाम पिता सुकालू मरकाम, मानसिंह मरकाम पिता सकरू राम मरकाम, घनश्याम मरकाम पिता स्व. शुक्लु राम मरकाम, रमेश मरकाम पिता सायतू मरकाम, घीना राम मरकाम पिता लक्ष्मीनाथ मरकाम, मोती राम मरकाम पिता स्व. सोनू राम मरकाम, दिनेश मरकाम पिता लक्ष्मीनाथ मरकाम, दशरू राम मरकाम पिता स्व. दुआरू राम मरकाम, सिया राम मरकाम पिता बिसरू राम मरकाम सभी निवासी ग्राम बिवला, नयापारा थाना जिला कोंडागांव को गिरफ्तार किया गया है.

Back to top button