छत्तीसगढ़

CG PSC की परीक्षा 12 फरवरी को होगी आयोजित..अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से कर सकते है प्रवेश पत्र डाउनलोड..

रायपुर

सिविल सेवा-2022 के लिए प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी को होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 20 दिसंबर तक किए जा सकते हैं। राज्य के 28 जिलों में रायपुर, राजनांदगांव, दुर्ग-भिलाई, जगदलपुर, अंबिकापुर, बैकुंठपुर (कोरिया), बलौदाबाजार, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग-भिलाई, जगदलपुर, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कांकेर, कबीरधाम, कोरबा, महासमुंद, नारायणपुर, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव, बलरामपुर, सुरजपुर, मुंगेली, गरियाबंद समेत परीक्षा के लिए केंद्र बनाए जाएंगे। पिछले साल की प्रारंभिक परीक्षा में एक लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

परीक्षा हेतु आयोग द्वारा प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि के 10 दिवस पूर्व जारी किया जावेगा।अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.psc.cg.gov.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है। आयोग द्वारा किसी भी अभ्यार्थी को पृथक से प्रवेश पत्र व्यक्तिशः नहीं भेजा जाएगा।

Back to top button