रायपुर
सूबे के सीएम भूपेश बघेल आईएएस कॉन्क्लेव में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे . आईएएस अफसरों की ड्रेस कोड की तरह सीएम बघेल भी ब्लैक कलर का सूट पहन कर पहुंचे.आईएएस कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन और आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज पिंगुआ ने स्वागत किया. आयोजन में छत्तीसगढ़ कैडर के तमाम आईएएस अधिकारी मौजूद रहे.

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आईएएस कॉनक्लेव में आईएएस अधिकारियों द्वारा लगाई गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया,

इस प्रदर्शनी में अधिकारियों द्वारा बनायी गयीं पेंटिंग्स, कलाकृतियां एवं उनके द्वारा लिखी गईं पुस्तकों को प्रदर्शित किया गया है

सीएम बघेल आईएएस अफसरों को संबोधित कर रहे हैं,
प्रत्येक गांव अपने आप में गणराज्य है, गांवों में अब भी गण का विधान चलता है. उन्हें विश्वास में लेकर काम कीजिए, लोग आपका साथ देंगे।सीएम ने कहा आप गांव में सारी सुविधाएं दीजिये ताकि पलायन ना हो, फिर ग्रामीण गांव से शहर की ओर सिर्फ घूमने आएंगे,गांव उत्पादन का केंद्र बनें और शहर विक्रय का केंद्र बनें, उतना ही उत्पादन करें जितना बिक सके.



