रायपुर । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल शुक्रवार 30 जून को बेरोजगारी भत्ते की तीसरी किश्त का अंतरण युवाओं के खाते में करेंगे। 1 लाख 16 हजार 737 युवाओं को 31 करोड़ 69 लाख 60 हजार रुपए की राशि की तीसरी किश्त वितरित की जाएगी। पिछले महीने 1 लाख 5 हजार 586 हितग्राहियों को बेरोजगारी भत्ता दिया गया था। इस तरह इस महीने हितग्राहियों की संख्या में 11 हजार 151 की वृद्धि हुई है। बेरोजगारी भत्ता अप्रैल और मई महीने में दिया जा चुका है। शुक्रवार को अंतरित की जाने वाली तीसरी किश्त को शामिल करें तो युवाओं के खाते में तीन महीनों में शासन द्वारा किया गया व्यय 80 करोड़ 64 लाख 25 हजार रुपए होगा। शासन द्वारा बेरोजगारी भत्ते के हितग्राहियों को कौशल प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। विभिन्न संस्थाओं में बेरोजगारी भत्ता प्राप्त कर रहे 3318 युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इसके अलावा 2916 युवाओं का प्रशिक्षण शीघ्र ही आरंभ होगा।
Read Next
June 4, 2026
जांजगीर-चांपा में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 80 पुलिसकर्मियों के तबादले..
June 4, 2026
डिप्टी सीएम विजय शर्मा की पहल से दिव्यांग धनीराम बने आत्मनिर्भर, मिली पेट्रोल स्कूटी..
June 4, 2026
वार्ड उपचुनाव में कांग्रेस की बढ़त, बिलासपुर में 1062 वोटों से जीते शेख आजम..
June 4, 2026
हरित विकास, जल संरक्षण और जनभागीदारी से पर्यावरणीय समृद्धि की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़..
June 4, 2026
सरगुजा में दर्दनाक घटना: प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिले..
June 4, 2026
किसानों की आय बढ़ाने छत्तीसगढ़ में बासमती धान मिशन की तैयारी..
June 4, 2026
महात्मा गांधी नरेगा से जल संरक्षण का महाअभियान, रोजगार और आजीविका को मिली नई ताकत..
June 4, 2026
कार्रवाई के भरोसे पर माने तहसीलदार, कल से खुलेंगे राजस्व दफ्तर..
June 4, 2026
CG दुर्ग में इबोला वायरस को लेकर कलेक्टर अलर्ट,..विदेश से आए 3 संदिग्धों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर..
June 3, 2026



