स्पोर्ट्स

IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 226 रन का लक्ष्य, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका तूफानी अर्धशतक

 क्राइस्टचर्च
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आज (22 अक्टूबर) पहला मुकाबला है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में है. मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को जीत के लिए 226 रनों का टारगेट दिया है. न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 82 रन बनाए। 

श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम का प्रदर्शन यूरोप दौरे पर निराशाजनक रहा था, जहां उसे आयरलैंड और इंग्लैंड के हाथों शर्मनाक हारें झेलनी पड़ी थीं. अब न्यूजीलैंड में भी भारत के लिए चुनौती आसान नहीं है। 

न्यूजीलैंड के लिए फिलिप्स ने काटा गदर
मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने 4 विकेट पर 225 रन बनाए. न्यूजीलैंड की शुरुआत शानदार रही. टिम सीफर्ट और फिन एलन ने पहले विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी की. मयंक यादव ने टिम सीफर्ट (24 रन) को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया. फिन एलन खतरनाक दिख रहे थे और उन्हें अक्षर पटेल ने पवेलियन भेजा. एलन ने 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 24 बॉल पर 45 रनों का योगदान दिया. डेरिल मिचेल (28 रन) भी लय में नजर आ रहे थे, लेकिन अर्शदीप सिंह ने उनकी इनिंग्स का खात्मा कर दिया। 

यहां से ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने चौथे विकेट के लिए 32 बॉल पर 73 रनों की साझेदारी की. अर्शदीप सिंह ने जैकब्स को रन आउट किया, जिसके चलते ये खतरनाक साझेदारी टूटी. जैकब्स ने 3 छक्के की मदद से 16 बॉल पर 31 रन बनाए. जैकब्स के आउट होने के बाद फिलिप्स ने पूरी जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली और न्यूजीलैंड को विशाल स्कोर तक पहुंचाया. फिलिप्स ने 8 चौके और तीन छक्के की मदद से 40 बॉल पर नाबाद 82 रनों का योगदान दिया. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट झटके। 

 भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 क्रिकेट में कड़े मुकाबले देखने को मिले हैं. दोनों टीम्स के बीच अबतक 31 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. इस दौरान भारत ने 17 और न्यूजीलैंड ने 11 मुकाबले जीते. जबकि 3 मुकाबले टाई रहे हैं. इन तीन टाई मैचों में से दो में सुपर ओवर हुआ था, जिसमें टीम इंडिया ने बाजी मारी थी। 

भारत बनाम न्यूजीलैंड (h2h)
कुल टी20I मैच: 31
भारत ने जीते: 17
न्यूजीलैंड ने जीते: 11
टाई: 3

इस मुकाबले में भारतीय टीम टीम में दो बदलाव किए. भारतीय टीम में नीतीश कुमार रेड्डी और मयंक यादव को शामिल किया गया. वहीं प्र‍िंस यादव और श‍िवम दुबे बाहर रहे. कुलदीप यादव, वैभव सूर्यवंशी और वरुण चक्रवर्ती भी बेंच पर बैठे। 

पहले टी20 में भारत की प्लेइंग-11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और मयंक यादव.

पहले टी20 में न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, एडम मिल्ने और लॉकी फर्ग्यूसन.

भारत का स्क्वॉड: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, मयंक यादव, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और वैभव सूर्यवंशी.

न्यूजीलैंड का स्क्वॉड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), डेवोन कॉन्वे, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जेमिसन, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, बेवन जैकब्स, एडम मिल्ने और ब्लेयर टिकनर.

भारत का न्यूजीलैंड दौरा
पहला टी20- 22 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च, दोपहर 12:30 बजे
दूसरा टी20- 24 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च, दोपहर 12:30 बजे 
तीसरा टी20- 27 अक्टूबर, वेलिंगटन, दोपहर 12:30 बजे
चौथा टी20- 30 अक्टूबर, ऑकलैंड, दोपहर 12:30 बजे 
पांचवां टी20- 1 नवंबर, हैमिल्टन, दोपहर 12:30 बजे
पहला वनडे- 4 नवंबर, ऑकलैंड, सुबह 7:30 बजे 
दूसरा वनडे- 7 नवंबर, वेलिंगटन, सुबह 7:30 बजे 
तीसरा वनडे- 10 नवंबर, हैमिल्टन, सुबह 7:30 बजे 
चौथा वनडे- 13 नवंबर, माउंट माउंगानुई, सुबह 7:30 बजे 
पांचवां वनडे- 15 नवंबर, माउंट माउंगानुई, सुबह 7:30 बजे 
पहला टेस्ट- 19 से 23 नवंबर, वेलिंगटन, सुबह 3:30 बजे 
दूसरा टेस्ट- 27 से 1 द‍िसंबर, क्राइस्टचर्च, सुबह 3:30 बजे

Leave a Reply

Back to top button