बेंगलुरु
आरसीबी की टीम आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकी. जिसके कारण ही टीम को सीजन 19 की दूसरी हार झेलनी पड़ी है. इस मुकाबले में आरसीबी की टीम के कुछ खिलाड़ियों ने बहुत ज्यादा निराश किया. फ्रेंचाइजी के 5 स्टार खिलाड़ियों ने दिल्ली के खिलाफ बहुत ज्यादा निराश किया. जिसके कारण ही वो फैंस के लिए विलेन बन गए। विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने बल्ले के साथ बहुत ज्यादा निराश किया. उन्होंने अंत के ओवरों में बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों में सिर्फ 14 रन ही बनाए. जिसके कारण ही आरसीबी की टीम 200 रनों के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी।
आरसीबी की हार के 5 विलेन
आरसीबी की टीम आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकी. जिसके कारण ही टीम को सीजन 19 की दूसरी हार झेलनी पड़ी है. इस मुकाबले में आरसीबी की टीम के कुछ खिलाड़ियों ने बहुत ज्यादा निराश किया. फ्रेंचाइजी के 5 स्टार खिलाड़ियों ने दिल्ली के खिलाफ बहुत ज्यादा निराश किया. जिसके कारण ही वो फैंस के लिए विलेन बन गए।
जितेश शर्मा
विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने बल्ले के साथ बहुत ज्यादा निराश किया. उन्होंने अंत के ओवरों में बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों में सिर्फ 14 रन ही बनाए. जिसके कारण ही आरसीबी की टीम 200 रनों के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी।
रोमारियो शेफर्ड
ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड ने पहले अंत में बल्लेबाजी करते हुए 4 गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाए. उसके बाद उन्होंने गेंद के साथ आखिरी ओवर में ही 5 गेंदों में 17 रन दे दिए. दिल्ली की टीम को जीत के लिए आखिरी ओवर में 15 रन चाहिए था।
जोश हेजलवुड
मैच विनर जोश हेजलवुड भी दिल्ली के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके. जिसके कारण ही भुवी अकेले पड़ गए. आखिरी ओवर हेजलवुड ने अच्छा खेला, लेकिन उसके बाद भी उन्होंने 4 ओवर में बिना विकेट लिए 38 रन लुटा दिए।
सुयश शर्मा
स्पिनर सुयश शर्मा आईपीएल 2026 में अब तक अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे. लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने 3 ओवरों में एक भी विकेट लिए बिना ही 31 रन खर्च कर दिए. बीच के ओवरों में वो प्रभावी नहीं नजर आए।
रसिख सलाम डार
पिछले 2 मैचों से अच्छा प्रदर्शन कर रहे रसिख सलाम डार ने इस मुकाबले में निराश किया. उन्होंने 4 ओवरों में एक भी विकेट नहीं लिया और 40 रन भी लुटा दिए. रसिख सलाम मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार का साथ नहीं दे सके.



