दुर्ग/ दुर्ग पुलिस द्वारा देह व्यपार के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही की गई ,नाबालिग को ज़बर्दस्ती देहव्यापार में धकेला वाले महिला समेत आरोपी को गिरफ्तार किया गया है | मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना मोहन नगर में प्रार्थिया ने लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बतायी कि वह जिला अनुपपुर मध्यप्रदेश की रहने वाली है। वह नवरात्रि में मैंहर घुमने जाने के नाम पर घर से निकली थी। मेला खत्म होने के बाद कटनी स्टेशन पर यात्री प्रतिक्षालय में प्रीति नाम के महिला से जान पहचान होने पर अपने साथ काम कराने एवं काम दिलाने के नाम पर दुर्ग लेकर आ गई। आरोपी महिला द्वारा पीड़िता का आपत्तिजनक फोटो खिचकर फोटो को लोगो के पास भेजती थी और पीड़िता को घर पर बंधक बनाकर लोगो से अवैध संबंध स्थापित करने कहती थी।मना करने पर जबरजस्ती दबाव बनाती थी। पीडिता द्वारा बंद कमरे से खुद को छुडाकर थाना उपस्थित आकर हालात बताने पर थाना मोहन नगर में अपराध धारा 137(2), 98, 64(2), 115(2), 3 (5) बीएनएस, 4, 6 पाक्सो एक्ट, 3, 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर विशेष टीम गठित कर पीड़िता के निशानदेही पर घेराबंदी कर संदेहियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पुछताछ किया गया। संदेहियों द्वारा अपराध का घटित करना स्वीकार करने एवं पर्याप्त साक्ष्य होने पर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है। गिर० आरोपी- 01. प्रीति बेसरा उम्र 22 साल निवासी दल्लीराजहरा, हाल निवास उरला थाना मोहन नगर । 02. सीमा सोनी उम्र 47 साल उरला थाना मोहन नगर।
Read Next
March 20, 2026
CG में अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त,अचल संपत्ति रजिस्ट्री पर उपकर समाप्त- आम नागरिकों को बड़ी राहत – मुख्यमंत्री साय..
March 20, 2026
सभी के सहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ विधानसभा बजट सत्र..मुख्यमंत्री ने सभी सदस्यों और अधिकारियों को दिया धन्यवाद..
March 20, 2026
मुख्यमंत्री 21 मार्च को सरगुजा और सूरजपुर जिले के दौरे पर..
March 20, 2026
ACB की बड़ी कारवाई, 35 हजार की घूस लेते एक ही विभाग के 3 कर्मचारी JE, AE और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार..
March 20, 2026
छत्तीसगढ़ में जल क्रांति का नया अध्याय: जल जीवन मिशन 2.0 पर ऐतिहासिक MOU..
March 20, 2026
नेशनल डिफेंस कॉलेज के प्रशिक्षु सैन्य और गैर सैन्य अधिकारियों ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात..
March 20, 2026
CG- रायगढ़ में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़,मचा हड़कंप..
March 20, 2026
हिंसा की राह छोड़, उम्मीदों की दौड़, बस्तर नई पहचान की ओर, शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन एक मज़बूत संदेश..
March 20, 2026
CG- विधानसभा बजट सत्र का आज अंतिम दिन: 3 बड़े विधेयक पर चर्चा, सदन में हंगामे के आसार..
March 19, 2026
CM विष्णुदेव साय ने लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय महावीर प्रसाद जैन को दी श्रद्धांजलि..
Check Also
Close



