छत्तीसगढ़

बंद कमरे में पति-पत्नी की लाश मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू..

बलरामपुर। जिले के गैंसड़ी थाना क्षेत्र के पीर गेडास गांव में सोमवार को एक मकान के बंद कमरे से पति-पत्नी के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय मनोज और उनकी 26 वर्षीय पत्नी मंजू देवी के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर तक दोनों कमरे से बाहर नहीं निकले। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर दोनों बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़े मिले। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। फिलहाल मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Back to top button