छत्तीसगढ़

CG- सड़क हादसे में अभिनेता सूरज मेहर की मौत..फ‍िल्‍म शूटिंग कर लौट रहे थे वापस..

आज ओडि‍शा में सूरज मेहर की सगाई होनी थी।

रायपुर। सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ी फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने वाले अभिनेता सूरज मेहर की मौत हो गई हैं। सूरज मेहर उर्फ नारद मेहर अपनी फि‍ल्‍म आखिरी फैसला की शूटिंग कर लौट रहे थे तभी हादसे का शि‍कार हो गए।

बताया जाता है कि आज ओडि‍शा में सूरज मेहर की सगाई होनी थी। हादसा देर रात हुआ। पिपरडुला के पास सरसीवा इलाके की ओर से आ रही एक तेज रफ़्तार पिकअप ने स्कॉर्पियों को टक्‍कर मार दी। इस ठोकर से सूरज मेहर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वही सूरज मेहर का एक साथी और वाहन चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। सूरज के शव को पीएम के लिए मर्चुरी भेज दिया गया हैं। बहरहाल पुलिस ने पूरे मामले की जाँच शुरू कर दी हैं।

गौरतलब हैं कि आज ही सूरज मेहर की सगाई रस्म भी होने वाली थी। उनका रिश्ता पड़ोसी राज्य उड़ीसा में तय हुआ था। वह आज ही सपरिवार उड़ीसा रवाना होने वाले थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका और सूरज की मौत हो गई।

सूरज मेहर छत्‍तीसगढ़ी खलनायक के रूप में जाने जाते हैं। उन्‍होंने कई छत्‍तीसगढ़ी फि‍ल्‍मों में खलनायक की भूमिका निभाई है। वे अपने अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। सूरज मेहर के निधन की खबर से छत्‍तीसगढ़ फ‍िल्‍म जगत में शोक छा गया। हादसे की सूचना स्‍वजनों को तड़के 5 बजे मिली। इसके बाद स्‍वजन मौके पर पहुंचे।स्‍वजनों से पता चला कि सूरज मेहर की बुधवार को ओड‍िशा के भठली में सगाई होनी थी। सूरज मेहर ग्राम सरिया बिलाईगढ़ निवासी थे।

Leave a Reply

Back to top button