रायपुर। छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल टाटीबंध के 8 छात्रों ने आज सुबह स्कूल बंक कर बाहर निकल मौज-मस्ती के लिए एयरपोर्ट के पास ब्लू वाटर पहुंचे थे। जहां नहाने के दौरान जयेश साहू और मृदुल वंजारिया नामक दो छात्र गहरे पानी में डूब गए। दोनों छात्र कक्षा 10वीं के बताए जा रहे हैं, जिन्हे तैरना नही आता था।
माना थाना की पुलिस टीम के साथ ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। देर शाम तक दोनों छात्रों की तलाश जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।



