छत्तीसगढ़बिलासपुर

राजगीर प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग में प्रभारी नियुक्त..

बिलासपुर

बिलासपुर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेसी अधिवक्ता प्रदीप राजगीर को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग में महामंत्री व बिलासपुर संभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम की अनुशंसा पर कांग्रेस विधि विभाग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. देवा देवांगन ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। राजगीर इससे पहले कार्यकाल में प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं। उन्हें पिछले लोकसभा चुनाव में बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई थी।

Back to top button