
रायपुर
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रात करीबन एक बजे भूकंप के झटके आए. आधी रात का समय होने की वजह से लोग सो रहे थे। इसलिए भूकंप के झटके महसूस नहीं किए गए। अभी तक कोई जनहानि की भी खबर नहीं है। भूकंप से एसईसीएल के माइंस में जरूर कंपन हुआ। उससे भरभराकर कोयला का एक बउ़ा लेयर गिर गया। इससे माइंस में अफरातफरी मच गई। मजदूर भागने लगे। इस दौरान ओवरमैन और माईनिंग सरदार भी भागने के दौरान गिरने से जख्मी हो गए।
एसईसीए के जनसंपर्क प्रमुख शनिशचंद्र ने बताया कि ओवरमैन और माईनिंग सरदार बिलासपुर अपोलो अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। एक को सिर में, दसरे कॉलर बोन में चोट आई है।भूकंप पर नजर रखने वाले नेशनल सेशमालॉजी सेंटर ने इसकी जानकारी शेयर करते हुए बताया कि रेक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 दर्ज की गई। दिनांक 28/07/2022 को रात में, लगभग 1ः00 बजे ईस्ट ब्लॉक के 101 लीटर सीएम पैनल में कटिंग का कार्य प्रगति पर था। अचानक, बिना कोई पूर्व संकेत दिए, गोफ के अंदर भारी छत गिर गई। ऐसी घटना के कारण पास के जंक्शन पर मौजूद माइनिंग सरदार और ओवरमैन खुद भागने के लिए दौड़े, लेकिन जल्दबाजी के कारण नीचे गिर गए।



