रायपुर । पूर्व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने आज कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। राजभवन के दरबारी हॉल में राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कैबिनेट के कई मंत्री भी मौजूद रहे।
आपको बता दे प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाकर मंत्री बनाए गए मोहन मरकाम डॉक्टर प्रेमसाय टेकाम की जगह लेंगे. इसके साथ ही चर्चा है कि कई मंत्रियों के विभागों में फेरबदल हो सकता है. वहीं डिप्टी टीएस सिंहदेव को कुछ और विभाग दिए जा सकते हैं. वहीं कुछ और मंत्रियों के विभाग में बदलाव संभव संभव है.



