बिलासपुर: एसपी संतोष सिंह ने 15 पुलिसकर्मियों के तबादले किये हैं। जिसमें 10 इंस्पेक्टर, 3 एसआई और 2 एएसआई के नाम शामिल है। वहीं तबादला हो चुके थाना प्रभारियों को थाने से हटाया गया है। कोरबा से अभय सिंह बैस को चकरभाठा थाना प्रभारी बनाया गया है। वही सुरेंद्र स्वर्णकार को तोरवा थाना प्रभारी, सुरेंद्र स्वर्णकार बिलासपुर में पदस्थापना के दौरान तोरवा प्रभारी थे। यहां से उनका तबादला राजनांदगांव हुआ था। वापसी बिलासपुर ट्रांसफर होने पर फिर से उन्हें तोरवा थाना प्रभारी बनाया गया है। देखें सूची…




