बलौदाबाजार। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। बकुलाही इलाके के एक स्पंज आयरन प्लांट में क्लिनिकल फर्नेस के दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना भीषण था कि प्लांट में काम कर रहे मजदुर इसकी चपेट में आ गए।
हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना जिले के भाटापारा थाना क्षेत्र स्थित बकुलाही इलाके की है।
घटना की सूचना पुलिस प्रशासन की टीम को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत – बचाव कार्य में शुरू किया गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान की जा रही है। दूसरी तरफ घटना की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में पता चला है तकनीकी खराबी के कारण हादसा हुआ है। जांच जारी है।



