छत्तीसगढ़

CG News: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में तीन अधिकारियों की नई पोस्टिंग..

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। प्रशासनिक आधार पर जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के मुताबिक, तारकेश्वर पटेल, जो वर्तमान में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जोन मध्य), कमिश्नरेट रायपुर के पद पर कार्यरत थे, उन्हें पुलिस उपायुक्त (DCP), जोन मध्य नियुक्त किया गया है।

वहीं, दीपमाला कश्यप, जो जनरल पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, बिलासपुर के पद पर पदस्थ थीं, उन्हें पुलिस उपायुक्त (DCP), जोन उत्तर, कमिश्नरेट रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा अर्चना झा, जो अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (हेडक्वार्टर, प्रशिक्षण, डीसीबी, अजाक एवं सीएडब्ल्यू), कमिश्नरेट रायपुर में पदस्थ थीं, उन्हें पुलिस उपायुक्त (यातायात एवं प्रोटोकॉल), कमिश्नरेट रायपुर नियुक्त किया गया है।

गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी पदस्थापनाएं तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। इस प्रशासनिक फेरबदल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Back to top button