छत्तीसगढ़

डबल इंजन सरकार का बड़ा तोहफा, छत्तीसगढ़ में चिकित्सा शिक्षा का दायरा बढ़ा..

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से गीदम (दंतेवाड़ा), कुनकुरी (जशपुर), मनेन्द्रगढ़, जांजगीर-चांपा और कबीरधाम में 50-50 एमबीबीएस सीटों वाले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी दे दी है। इससे प्रदेश में 250 नई MBBS सीटों का विस्तार होगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे छत्तीसगढ़ में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य अधोसंरचना के विकास का ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को राज्य में ही गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध कराना और दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का आभार भी जताया।

Leave a Reply

Back to top button