नेशनल

वाइस एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी भारतीय नौसेना के अगले उप प्रमुख हुए नियुक्त, जनवरी में संभालेंगे कमान

नई दिल्ली
पश्चिमी नौसेना के कमांडर वाइस एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी को भारतीय नौसेना के अगले उप प्रमुख के तौर पर नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वह मुंबई स्थित भारतीय नौसेना के पश्चिमी कमान का नेतृत्व कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, वाइस एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी चार जनवरी, 2024 को नौसेना के अगले उप प्रमुख के रूप में अपना पदभार ग्रहण करेंगे। वहीं, वाइस एडमिरल एसजे सिंह, वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी का स्थान लेंगे। वाइस एडमिरल एसजे सिंह अगले पश्चिमी नौसेना कमांडर होंगे। फिलहाल वह नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख हैं।

Leave a Reply

Back to top button