छत्तीसगढ़

DSP का बेटा फंदे पर मिला: ड्यूटी पर थे पिता, घर लौटे तो दिखा खौफनाक मंजर..

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक DSP के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान आयुष झारिया (20 वर्ष) के रूप में हुई है, जो रूंगटा कॉलेज में BBA फर्स्ट ईयर का छात्र था। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। पिता, जो पुलिस विभाग में DSP पद पर पदस्थ हैं, विधानसभा ड्यूटी पर गए थे, जबकि मां और बहन शादी समारोह में शामिल होने बाहर गई थीं।

बताया जा रहा है कि जब पिता रात में ड्यूटी से लौटे तो बेटे के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद खिड़की से झांककर देखा तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए—आयुष का शव फंदे से लटका हुआ था।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

प्रारंभिक जांच में मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस अब मोबाइल डेटा, दोस्तों और परिजनों से पूछताछ के आधार पर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

इस घटना के बाद पूरे परिवार और इलाके में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Back to top button