नेशनल

‘पतली कमरिया मोरी’ पर रील बनाने के लिए ट्रक पर चढ़ी लड़की.. तभी ऐसी गिरी और टूट गई कमर, देखिए वीडियो..

Dance Reel:  सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले यूजर्स नए-नए डांस ट्रेंड से अच्छे से वाकिफ रहते हैं। पिछले एक महीने से भोजपुरी गाने “पतली कमरिया मोरी, हाय हाय हाय” पर लोगों ने जमकर डांस रील (Dance Reel) बनाई है और ये सिलसिला अभी भी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रील बनाते समय कभी-कभी लोग हादसों का भी शिकार हो जाते हैं, जिनके वीडियो भी ऑनलाइन खूब धमाल मचाते हैं और लोग ऐसे वीडियो को मजे ले लेकर कर देखते हैं।

ऐसा ही एक वीडियो एक लड़की का वायरल हो रहा है, जिसे कुछ नहीं समझ आया तो वो ट्रक पर खड़ी होकर ही अपनी डांस रील बनाने लगी। इस लड़की को “पतली कमरिया मोरी” पर रील बनाते हुए देखा जा सकता है, जबकि वहीं भीड़ में मौजूद कोई शख्स इस वायरल वीडियो को अपने कैमरे से रिकॉर्ड कर रहा होता है।

एक लड़की लॉरी पर खड़ी होकर ‘पतली कमरिया’ वाले गाने पर उछल-उछलकर डांस कर रही है। इसके बाद लड़की सीधा लॉरी से नीचे चली जाती है। वह जिस तरह नीचे गिरती है, वहां मौजूद लोग जमकर ठहाके लगाने लगते हैं। इस तरह लड़की मजाक का पात्र बन जाती है। इस वीडियो को देखकर आपके लिए भी अपनी हंसी रोक पाना मुश्किल हो जाएगा।

 

वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं कि पतली कमरिया पर धमाल डांस दिखाने के चक्कर में लड़की अपनी कमर ही तुड़वा बैठती है। कुछ सेकंड के वीडियो में आप देख सकते है कि लड़की लॉरी पर खड़ी है। बैकग्राउंड में पतली कमरिया गाना सुनाई दे रहा है। इसी गाने पर लड़की ने डांस करना शुरू करती है। वह ऐसे स्टेप्स करती है कि वहां मौजूद लोग तालियां पीटने लगते हैं। तभी लड़की का बैलेंस बिगड़ता है और वह लॉरी से नीचे चली जाती है। उसका पैर लॉरी से सीधा जमीन पर आ जाता है। वीडियो को ashish_babu_12 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Back to top button