छत्तीसगढ़

Rajya Sabha Election: निर्विरोध निर्वाचित होंगे बीजेपी प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह..कांग्रेस नहीं खड़ा करेगी अपना उम्मीदवार..

रायपुर। विपक्षी दल कांग्रेस, भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार राजा देवेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी। इस स्थिति में अब भाजपा के उम्मीदवार देवेंद्र प्रताप का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया हैं।

हालांकि विधायकों के संख्या के आधार पर भी बात करें तो यह सीट भाजपा के खाते में जा रही थी, कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया हैं। बुधवार को ही राजा देवेंद्र प्रताप राजधानी पहुंचे थे। यहाँ कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में उनका भव्य स्वागत किया गया। यहां उन्होंने पार्टी के बड़े नेताओ से भेंट की और उनका आभार जताया।

Leave a Reply

Back to top button