छत्तीसगढ़

IAS समीर विश्नोई, लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल को एक दिन की रिमांड पर भेजा जेल..कल फिर होगी सुनवाई..

रायपुर

निलंबित आईएएस समीर विश्नोई, कोल कारोबारी सुनील अग्रवाल व लक्ष्मीकांत तिवारी की ज्यूडिशियल रिमांड बढ़ा दी गई है. कोर्ट ने ईडी को एक दिन का समय दिया है. पूरे मामले में कल फिर सुनवाई होगी।

सूर्यकांत से पहले गिरफ्तार आईएएस समीर विश्नोई, सूर्यकांत के चाचा लक्ष्मीकांत तिवारी और कोयला कारोबारी सुनील अग्रवाल को भी कोर्ट में पेश किया गया। तीनों की जमानत के लिए आवेदन पर बहस के बाद कोर्ट ने नामंजूर कर दिया। तीनों को फिर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।

सूर्यकांत तिवारी की रिमांड खत्म होने पर कोर्ट में पेश किया गया। इसके अलावा पूर्व में गिरफ्तार आईएएस समीर विश्नोई, सूर्यकांत के चाचा लक्ष्मीकांत तिवारी और कोयला कारोबारी सुनील अग्रवाल को भी कोर्ट में लाया गया। 27 अक्टूबर को विश्नोई सहित तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। वहीं, सूर्यकांत ने 29 अक्टूबर को कोर्ट में सरेंडर किया था। इसके बाद ईडी ने उसे गिरफ्तार कर रिमांड मांगी थी। स्पेशल कोर्ट ने 12 दिन की रिमांड मंजूर की थी।

Back to top button