छत्तीसगढ़

CG- कान में ईयरफोन लगाकर पार कर रहा था रेलवे ट्रैक, ट्रेन से कटकर युवक की मौत..

दुर्ग। आजकल हेडफोन – इयरफोन लगाकर सड़क और भीड़भाड़ वाले इलाकों में चलना आम बात हो गयी हैं। लेकिन किसे पता हेडफोन लगाकर चलना काल बन जायेगा। ऐसा ही दिल को झकझोर देने वाला मामला एक युवक इयरफोन में गाना सुनते हुए रेलवे ट्रैक क्रॉस कर रहा था। इसी बीच ट्रेन आ गयी जिसकी चपेट में आकर उसकी मौत हो गयी।

काम पर जाने टिफिन लेकर घर से निकला था

जानकारी के मुताबिक, यह घटना बालोद-दुर्ग रेलमार्ग पर M-869 नंबर खंभे के पास हुई। ट्रेन अंतागढ़ से रायपुर जा रही थी। मृतक विष्णु यादव विद्युत नगर के पास जोगी नगर का रहने वाला था, वह मजदूरी करता था।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रेलवे ट्रैक पार करते समय मोबाइल पर गाना सुन रहा था। उसके कानों में इयरफोन लगे थे, जिसके कारण उसे ट्रेन के आने का आभास नहीं हुआ। वह मजदूरी के करने टिफिन लेकर घर से निकला था।

हादसे के बाद युवक का टिफिन और मोबाइल चार्जर केबल रेलवे ट्रैक के पास बिखरा हुआ मिला। ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगने के बाद युवक करीब 50 मीटर तक घसीटता चला गया। शव के कई हिस्से रेलवे लाइन पर बिखर गए थे।

स्थानीय लोगों ने तुरंत रेलवे प्रशासन और पुलिस को सूचना दी। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

Leave a Reply

Check Also
Close
Back to top button